स्वामी विवेकानंद जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

जय श्री राम जी भाग पालमपुर अंचल कांगड़ा संच फतेहपुर के बलधर गांव में स्वामी विवेकानंद जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र में एक विशाल शोभायात्रा भी निकाली गई। कार्यक्रम में कई वक्ताओं ने अपने विचार भी रखे और स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला। वहीं, युवाओं से उनके जीवन से प्रेरणा लेने और उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान भी किया। कार्यक्रम का आयोजन देवराज चौधरी, सेवानिवृत्त चीफ इंजीनियर पीडब्ल्यूडी, उनकी पत्नी पूनम चौधरी, सेवानिवृत्त प्रिंसिपल राजकीय उच्च विद्यालय, रतन लाल, अंचल कांगड़ा के उपाध्यक्ष, अंजू, बिंदु देवी संच प्राथमिक शिक्षा प्रमुख, आचार्य व समिति ने किया।