जोगिंद्रनगर में डॉ. सिंगला की अध्यक्ष्ता में जन आरोग्य समिति की बैठक हुई सम्पन्न

जतिन लटावा। जोगिंद्रनगर

उपमंडल की ग्राम पंचायत पिपली के गांव कुराटी में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पिपली में डॉ. सिंगला की अध्यक्ष्ता में जन आरोग्य समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिला परिषद सदस्य विजय भाटिया विशेष रूप से उपस्थित रहे।

प्राथमिक स्वास्थय केन्द्र पिपली में तैनात डॉ. रेखा यादव ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की रूप रेखा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पिपली बहुत अच्छे ढंग से चल रहा है। डॉ. रेखा यादव ने स्थानीय पंचायत का अच्छे सहयोग के लिए धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।

उन्होने कहा कि स्थानीय पंचायत का सहयोग भविष्य में भी इसी तरह प्राथमिक स्वास्थय केन्द्र पिपली को मिलता रहेगा ऐसी वो कामना करते हैं। बैठक के दौरान ग्राम पंचायत पिपली के प्रधान इन्द्र सिंह ठाकुर , भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल के अध्यक्ष अर्जुन सिंह, महिला मंडल की प्रधान, आशा वर्कर, आंगनवाड़ी केंद्रों के आंगनवाड़ी वर्कर, विद्युत विभाग, जल विभाग व लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

उधर, जिला परिषद सदस्य विजय भाटिया ने बैठक के दौरान प्राथमिक स्वास्थय केन्द्र पिपली के स्टाफ का अच्छे कार्य करने के लिए धन्यवाद किया व स्थानीय जनता को नई पी.एच.सी खुलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होने पी.एच.सी.पिपली के लिए वाटर कूलर देने की भी घोषणा की।