मुंबई में कंगना का कोई बाल बांका नहीं कर सकता: आठवले

उज्जवल हिमाचल। कुल्लू

कंगना के आफिस में तोडफ़ोड़ का विरोध करने वाले केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा है कि हमारे होते हुए कंगना का मुंबई में कोई बाल बांका नहीं कर सकता। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री एवं रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष रामदास आठवले ने कहा मुंबई किसी की जागीर नहीं है।

  • केंद्रीय मंत्री ने कहा उनकी पार्टी हिमाचल की बेटी के साथ

  • हिमाचल में हर वर्ग के लोगों का एक सामान विकास हो रहा

पत्रकारों से बातचीत करते हुए रामदास आठवले ने कहा वह और उनकी पार्टी हिमाचल की बेटी एवं बालीवुड स्टार कंगना के साथ हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा मुंबई हम सब की है, इसलिए किसी को किसी से डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा बिहार चुनाव में एनडीए ही जीतेगी और फिर से सरकार बनाएगी तथा नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बनेंगे। रामदास आठवले ने कहा वह दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल आए हैं। उन्होंने कहा आला अधिकारियों से प्रदेश में अनुसूचित जाति के लोगों की सही स्थिति का जानकारी ली जा रही है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार अनुसूचित जाति के लोगों के उत्थान व विकास में हर संभव प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि कोरोना के बढ़ते मामलों पर भी अधिकारियों के साथ बातचीत हुई है। केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि हिमाचल में स्थिति संतोषजनक है तथा हर वर्ग के लोगों का एक सामान विकास हो रहा है।