शाहपुर में रघुवीर सिंह बाली का हुआ भव्य स्वागत

मनीष कोहली। शाहपुर

कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री जीएस बाली के पुत्र रघुवीर सिंह बाली को एआईसीसी के सचिव की जिम्मेदारी मिलने के बाद बुधवार को पहली बार जिला कांगड़ा के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचने पर जगह-जगह कांग्रेसियों कार्यकर्ताओं
व समर्थकों ने भव्य स्वागत किया। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में सैकड़ों बाइक व गाड़ियों के काफिले के साथ रोड शो किया गया। विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के छतरी, 39 मील, द्रम्मण शाहपुर, रैत व बनोई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। शाहपुर में कांग्रेस नेता राजीव उपमन्यु के नेृत्व में कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने ढोल धमाकों व आतिशबाजी के साथ उनका स्वागत किया।

वहीं, चंबा जिला से भी सैकड़ों कार्यकर्ता भी उनके स्वागत के लिए शाहपुर में पहुंचे। इस अवसर पर रघुवीर सिंह बाली ने हजारों की संख्या में स्वागत के लिए पहुंचे युवाओं का धन्यवाद किया और कहा मे इनका दिलों से धन्यवाद करता हूं। उन्होंने कहा कि इनकी लड़ाई को निर्णयाक रूप से लड़ा जाएगा। इनकी लड़ाई के लिए पूरी तरह से जो किया जा सकता है। इनके संघर्ष का साथी भाई बन के करूंगा, युवाओं का दर्द में पहचानता हूं में खुद युवा हूं। राहुल गांधी के आशीर्वाद से उन्हें।

जिम्मेदारी मिली है, उसको भी निभाएंगे और युवा साथियों के साथ संघर्ष करेंगे व इनकी लड़ाई को निर्णायक रूप में ले कर आएंगे। इस अवसर पर राजीव उपमन्यु रंजन उपमन्यु, एसके शर्मा, राहुल, प्रियंका गांधी ब्रिगेड की प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस महिला सचिव रेणु सूद बजवारिया, संजीव बजवारिया, कांग्रेस नेता ओंकार राणा , सुदर्शन शर्मा, भूपिंदर सिंह, देवकी नंदन, अंबर महाजन व अनूप शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद थे।