पैदल जा रहे राहुल- प्रियंका किए गिरफ्तार

उज्जवल हिमाचल डेस्क…

हाथरस गैंगरेप पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए देशभर में आवाज़ें उठ रही हैं। गुरुवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी दिल्ली से हाथरस के लिए रवाना हुए। दोनों नेताओं का कहना है कि वो पीड़िता के परिवार से मुलाकात करेंगे। हालांकि, एक्सप्रेस वे के पास राहुल-प्रियंका के पैदल मार्च को रोक लिया गया है और दोनों नेताओं को हिरासत में लिया गया है।

दिल्ली से कुछ दूरी पर जब दोनों नेताओं का काफिला ग्रेटर नोएडा के करीब पहुंचा, तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया। जिसके बाद राहुल और प्रियंका पैदल ही हजारों कार्यकर्ताओं के साथ हाथरस के लिए रवाना हो गए। पुलिस ने यहां दोनों नेताओं को हिरासत में ले लिया है, इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की यूपी पुलिस के साथ झड़प हुई।