भारत जोड़ो यात्रा में दिखा राहुल गांधी का हमशक्ल, लोगों ने खिंचवाई सेल्फी

भारत जोड़ो यात्रा में दिखा राहुल गांधी का हमशक्ल, लोगों ने खिंचवाई सेल्फी

उज्जवल हिमाचल। डेस्क
यूपी में एंट्री ले चुकी भारत जोड़ो यात्रा एक बार फिर चर्चा में आ गई है। इस बार चर्चा का कारण कांग्रेस नेता राहुल गांधी का हमशक्ल है। राहुल गांधी की तरह दिखने वाले इस शख्स ने यात्रा में मौजूद हजारों लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। देखते ही देखते हर कोई इस शख्स के साथ फोटो क्लिक करवाने लगा। इस हमशक्ल शख्स का नाम फैसल चौधरी है।

मेरठ के रहने वाले फैसल चौधरी कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं। यात्रा के दौरान फैसल ने भी राहुल गांधी की तरह सफेद टी-शर्ट पहन रखी थी। इस दौरान फैसल ने कहा, मैं मेरठ कांग्रेस कमेटी का एक सदस्य हूं। लोगों का कहना है कि मैं राहुल गांधी का हमशक्ल दिखता हूं। यह सुनकर अच्छा महसूस कर रहा हूं।

यह भी पढ़ेंः मध्य प्रदेश में ट्रेनी विमान हुआ हादसे का शिकार, एक की मौत

लोगों ने मेरी तस्वीरें भी ली हैं। फैसल चौधरी ने कहा कि हम इस यात्रा के दौरान किसानों की समस्या, बेरोजगारी के मुद्दे को उठाते हैं। फैसल ने बताया कि वह राहुल गांधी का बहुत बड़ा फैन है और उनकी यात्रा में शामिल होने पहुंचा है।

गौरतलब है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर से कन्याकुमारी से शुरू हुई थी जो कि अब तक 10 राज्य के कुछ हिस्सों को कवर कर चुकी है। कांग्रेस की 3,750 किमी की भारत जोड़ो यात्रा 12 राज्यों से गुजरेगी।

यह दक्षिण में कन्याकुमारी से उत्तर में कश्मीर तक 3,750 किमी का सफर पूरा करेगी। यह यात्रा उत्तर प्रदेश के बाद हरियाणा और पंजाब से होते हुए जम्मू-कश्मीर पहुंचकर समाप्त होगी।

संवाददाताः ब्यूरो डेस्क

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।