राजेंद्र गर्ग ने लोगों के साथ सफाई अभियान में लिया भाग

उज्ज्वल हिमाचल। बिलासपुर
पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि नौ वर्षों में मोदी सरकार ने वंचित, शोषित लोगों को न सिर्फ मुख्य धारा से जोड़ा, बल्कि उनका सशक्तिकरण भी किया। नरेंद्र मोदी ने 2014 में भाजपा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री पद की कमान संभाली थी। इन 9 वर्षों में, भारतीय राजनीति और देश के विकास में कई महत्वपूर्ण परिवर्तन हुए हैं। पूर्व मंत्री शुक्रवार को धुमारवीं विधानसभा क्षेत्र की पट्टा पंचायत के बलोह-सोहल में भाजपा के चलाए जा रहे। स्वच्छता पखवाड़े के तहत उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान पूर्व मंत्री ने लोगों के साथ सफाई अभियान में भाग लिया।

यह भी पढ़ें: 21 गढ़वाल राइफल्स का ऊना पहुंचने पर भव्य स्वागत

उन्होंने सामाजिक समरसता का पाठ पढ़ाया तथा लोगों से इस अभियान को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। गर्ग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व में जो सम्मान आज भारत का है वह इससे पहले कभी नहीं देखा गया है। वैश्विक स्तर पर भारत का दुनिया भर में सम्मान बढ़ा है। आज देश के प्रधानमंत्री मोदी विश्व के अन्य प्रतिनिधियों के साथ प्रथम पंक्ति में होते हैं। यह भारत के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि हालात ऐसे हैं कि दुनिया भर में शांति के लिए अन्य देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर देखते हैं।

संवाददाताः सुरेन्द्र जम्वाल

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें