रक्षा शर्मा को भाजपा महिला मोर्चा मंडल नूरपुर की कमान सौंपी

उज्ज्वल हिमाचल। नूरपुर
भाजपा मंडल अध्यक्ष जतिन्द्र सिंह पठानिया ने विधायक रणवीर सिंह निक्का से विचार विमर्श करने के बाद भाजपा महिला मोर्चा का गठन किया। महिला मोर्चा अध्यक्ष के पद पर गुरचाल पँचायत की रक्षा शर्मा की तैनाती की गई है। वहीं सुमन कुमारी, सीमा देवी तथा दीक्षा राणा, ललिता को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ेंः झूठी गारंटियां देकर सत्ता में आई प्रदेश सरकार : पवन काजल

बता दें महामंत्री के पद पर पूनम पठानिया तथा बंदना देवी को नियुक्त किया गया है। सुनीता देवी, कविता देवी, पूजा शर्मा, उर्मिला देवी, मीनू देवी को सचिव तथा शांति देवी, नीलम देवी, रेणु, वीणा, रजवंत कौर, रेखा जरयाल, देवकी, रेणु वाला, नीलम कुमारी, अंजू देवी, रक्षा, पूजा देवी, आरती देवी, ममता देवी, रूबी, रेखा देवी, सरला देवी, निशा देवी, मधु राणा, गोरी राणा, नरेन्द्रा, सुनीता देवी, पुष्पिंदर कौर को सदस्य नियुक्त किया गया है।

संवाददाताः विनय महाजन

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें