रमन को मिला प्रदेश भाजयुमो कार्यसमिति में स्थान

शुभम शर्मा। रक्कड़

उपमंडल देहरा के युवा भाजपा नेता रमन शर्मा स्पुत्र कमलेश शर्मा की शानदार कार्यशैली को देखते हुए उन्हें भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश की कार्यकारणी सदस्य मनोनीत किया है। प्रदेश भाजयुमो के अध्यक्ष अमित ठाकुर द्बारा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा, पार्टी के शीर्ष नेतृत्वसभी सांसदों, सभी विधायकों, संसदीय प्रभारियों तथा विस्तरकों से विचार-विमर्श के बाद ही उक्त कार्यकारणी का गठन किया है। वहीं, इस दौरान गांव रक्कड़ के युवा भाजपा नेता रमण शर्मा का भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति में नाम आते ही सोशल मीडिया पर उन्हें बधाइयों का तांता लग गया।

रमण शर्मा लंबे समय से जसवां-परागपुर व देहरा विधानसभा क्षेत्र मे भाजपा के संगठन में काम कर रहे हैं। वहीं इस नियुक्ति पर रमन शर्मा ने इस नियुक्ति के लिए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश परिबहन एवं उद्याेग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर, केंद्रीय वित्त व कॉरपोरेट राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, पूर्व देहरा विधायक व पूर्व आईपीएच मंत्री रविंदर सिंह रवि, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित ठाकुर, संगठनात्मक जिला देहरा अध्यक्ष संजीव शर्मा, मंडल देहरा के अध्यक्ष निर्मल सिंह के धन्यवाद करते हैं तथा इन सभी की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए संगठन तथा समाज के लिए दिन-रात काम करेंगे।