विकास के मसीहा सीएम जयराम: रमेश बराड़

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा
भाजपा जिला महामंत्री रमेश बराड़ ने सीएम जयराम ठाकुर को विकास का मसीहा बताया है। उन्होंने सीएम के कांगड़ा दौरे को मील का पत्थर बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने एक सामान कांगड़ा का विकास करवाया है। सरकार के दो साल के कार्यकाल में जिला को अनेक योजनाएं मिली हैं। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि शायद उन्हें विकास रास नहीं आ रहा है। कोरोना संकट के बीच विपक्ष की राजनीति सही नहीं है,क्योंकि इस संकट के समय हम सबकों मिलजुलकर काम करने की आवश्यक्ता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकारों में हमेशा कांगडा की अनदेखी होती रही है, जबकि भाजपा ने ेकांगड़ा को नेतृत्व की कमान सौंपी, जिसका उदाहरण मंत्रिमंडल विस्तार है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कांगड़ा विकास का सिरमौर बनेगा।

कांगड़ा दौरे को बताया मील का पत्थर

उन्होंने कहा कि जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र में 130 करोड़ रुपये की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए जो कि सरकार की कार्यशैली को दर्शाता है। इसके अलावा मटौर डिग्री कॉलेज के लिए सरकार ने 1 करोड़ जारी किए गए हैं। वहीं धर्मशाला में 100 करोड़़ रुपये की लागत से इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर बनने जा रहा है। इसके अलावा कांगड़ा जिला में राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी।