रंजीत धीमान बने शिवसेना प्रदेश अध्यक्ष

पंकज शर्मा । ज्वालामुखी

शिवसेना पंजाब हिमाचल कार्यकारिणी अध्यक्ष रंजीत धीमान को अब हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। पूरे प्रदेश का कार्यभार अब रंजीत धीमान संभालेंगे। इसी के चलते एक छोटा सा सम्मान समारोह प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा गुम्मर में आयोजित किया गया और रंजीत धीमान को फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया और उनका स्वागत किया गया। रंजीत धीमान को राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव घनौली के दिशा निर्देश से हिमाचल अध्यक्ष बनाया गया है।

इस मौके पर रंजीत धीमान ने सर्वप्रथम मां ज्वाला को नमन किया और राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव धनोली व उत्तर भारत चेयरमैन हिमाचल प्रभारी सतीश महाजन का धन्यवाद किया। रंजीत धीमान ने बताया कि वह पूरी मेहनत ओर लग्न से गरीब जरूरतमंद व मध्यम वर्ग की आवाज उठाएंगे और उनकी मदद करेंगे और न्याय दिलवाएंगे। शिव सेना पंजाब हिमाचल को पूरे हिमाचल में जन जन तक पहुंचाएंगे। इस मौके पर विशेष रूप से प्रदेश चेयरमैन सुनीता नाग, जिला कांगड़ा युवा मोर्चा अध्यक्ष दिनेश गोस्वामी, जिला कांगड़ा महासचिव विवेक चौधरी आदि उपस्तिथ रहे।