घास काटने गई महिला से दुराचार का प्रयास, आरोपी फरार

उज्जवल हिमाचल। बिलासपुर

सदर थाना के अंतर्गत एक गांव की महिला से दुराचार करने का मामला सामने आया है। आरोपी फरार बताया जा रहा है। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। महिला की सास ने बताया कि गत दिवस उसकी बहू घास काटने के लिए गई थी। कुछ देर बाद जब वह भी घास लेने घासनी में पहुंची तो उसने अपनी बहू की चिल्लाने की आवाजें सुनीं।

जब वह उस जगह पर पहुंची तो एक व्यक्ति उसकी बहू के साथ जबरदस्ती कर रहा था। उसके शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग गया। शिकायकर्ता के अनुसार करीब 3-4 महीने पहले भी उसकी बहू ने उक्त व्यक्ति द्वारा दुराचार करने के बारे में बताया था, लेकिन उस समय उसकी बातों पर विश्वास नहीं किया था। डीएसपी मुख्यालय संजय शर्मा ने बताया कि कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।