रवि राणा बने प्रदेश के मीडिया प्रभारी, जताया शीर्ष नेतृत्व का आभार

सुरिंद्र जम्वाल। बिलासपुर

घुमारवीं विधान सभा क्षेत्र से रवि राणा को प्रदेश ओबीसी मोर्चे का मीडिया प्रभारी बनाया गया है। इससे पहले रवि राणा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई अध्यक्ष प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जिला प्रमुख व ओबीसी मोर्चे के जिला महामंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं तथा वर्तमान में मंडल घुमारवीं के सचिव तथा ओबीसी कल्याण बोर्ड के सदस्य के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इस नियुक्ति पर उन्होंने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप संगठन मंत्री पवन राणा ओबीसी मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश चौधरी खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग व जिला अध्यक्ष स्वतंत्र संख्यान का आभार प्रकट किया।