एचआरटीसी उपाध्यक्ष ने धीमान के पैतृक गांव पहुंचकर शोक किया प्रकट

एम के शर्मा। नादौन

एसडीएम नादौन विजय धीमान के पिता के निधन के उपरांत एचआरटीसी उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने धीमान के पैतृक गांव पहुंचकर शोक प्रकट किया। धीमान के पिता स्वर्गीय प्रताप चंद का 85 वर्ष की आयु में चंडीगढ़ के एक अस्पताल में गत मंगलवार को निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार नगरोटा सूरिया उनके पैतृक गांव कथोली में किया गया था। अग्निहोत्री ने विजय के घर पहुंचकर परिवार को ढांढस बंधाया। वहीं क्षेत्र के प्रसिद्ध उद्यमी प्रभात चौधरी भी धीमान के घर शोक प्रकट करने पहुंचे थे।

स्वर्गीय प्रताप चंद कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनका उपचार चंडीगढ़ के निजी अस्पताल में चल रहा था। वह अपने पीछे पत्नी, पांच बेटियां और दो बेटे छोड़ गए हैं। प्रेस क्लब नादौन के संयोजक निष्पक्ष भारती, अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, व्यापार मंडल के अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष हरदयाल सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बृजमोहन सोनी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पृथ्वी चंद, बीडीसी चेयरमैन विनोद पठानिया, आईटी सेल भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य निशांत शर्मा आदि ने भी विजय कुमार के पिता के निधन पर शोक प्रकट किया है।