बीजेपी के कुशासन के खिलाफ जनता ने किया रिकॉर्ड मतदान: कौल सिंह ठाकुर

Record voting by people against BJP's misrule: Kaul Singh Thakur
कौल सिंह ठाकुर बोले- 15 से 20 सीटों में सिमट कर रह जाएगी बीजेपी

शिमला : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर ने कांग्रेस की 45 से 50 सीटें जीतने का दावा किया है। कौल सिंह ने कहा कि प्रदेश में इस बार सरकार के खिलाफ रिकॉर्ड मतदान हुआ है। बीजेपी की सरकार में लोग महंगाई, बेरोजगारी से परेशान है। प्रदेश की जनता ने बीजेपी की सरकार के खिलाफ बाहर निकल कर मतदान किया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी 15 से 20 सीटों पर सिमट कर रह जाएगी।

यह भी पढे़ं : 47वीं राष्ट्रीय सब जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

कौल सिंह ने शिमला में कहा कि कांग्रेस पार्टी में लोकतंत्र है कांग्रेस मुख्यमंत्री घोषित नहीं करती है। वह स्वयं नवीं बार चुन कर आएंगे। पार्टी के अध्यक्ष व मंत्री के पदों पर भी रहै है। एक बार के विधायक भी मुख्यमंत्री का दावेदार होता है। कांग्रेस बहुमत में आने के बाद एक प्रक्रिया के तहत मुख्यमंत्री बनता है। सोनिया गांधी जो भी निर्णय करेंगी वह स्वीकार होगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी में तानाशाही है। उत्तराखंड में हारे हुए को सीएम बनाया गया। प्रदेश में रिकॉर्ड मतदान हुआ है। लोगों ने सरकार के खिलाफ मतदान किया है। पांच साल के कुशासन, महंगाई बेरोजगारी भर्ष्टाचार के खिलाफ मतदान हुआ है।

संवाददाता : ब्यूरो शिमला

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।