14 पदाें के लिए जिला वन रक्षक की भर्ती शुरू, 11,800 ने किया आवेदन

शैलेश शर्मा। चंबा

चंबा वन विभाग में आज से वन रक्षक के भर्ती शुरू हो गई है। आपको बता दें कि वन रक्षक के कुल 14 पदाें के लिए जिला के भिन्न-भिन्न जगहों से आए युवा पुलिस मैदान बारगाह में पहुंचे हुए हैं और वन रक्षक के 14 पदों के लिए की जा रही भर्ती के लिए 11,800 युवाओं ने आवेदन किया है। बारगाह मैदान में भर्ती को लेकर वन विभाग ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। बताते चलें कि 21 सितंबर से लेकर 8 अक्तूबर तक वन रक्षक भर्ती प्रक्रिया चलेगी और हर दिन 800 युवा मैदान में भर्ती होने के लिए दौड़ लगाएंगे। यह भर्ती प्रक्रिया सुबह आठ बजे शुरू होगी। जब तक 800 अभ्यर्थियों का शारीरिक टेस्ट पूरा नहीं हो जाता, तब तक भर्ती प्रक्रिया चलती रहेगी। इस बारे जानकारी देते हुए वन मंडल अधिकारी ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शिता से पूरा करने के लिए विभाग की ओर से ग्राउंड में सात कैमरों की व्यवस्था की गई है। इनमें पांच वीडियो और दो सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

इनके जरिये ग्राउंड में भर्ती के दौरान होने वाली हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी वन मंडलाधिकारी अमित शर्मा ने बताया कि वन रक्षकों की भर्ती को लेकर विभाग ने तैयारियां पूर्ण कर ली हैं और इस भर्ती को लेकर 80 कर्मचारी भर्ती के दौरान अपनी सेवाएं देंगे। कैमरों के जरिये भर्ती के दौरान होने वाली हर गतिविधि का रिकॉर्ड रखा जाएगा। सभी अभ्यर्थियों को भर्ती में शामिल होने का मौका दिया जाएगा।