पूर्व प्रधानमंत्री को सोशल मीडिया के माध्यम से किया नमन

उज्जवल हिमाचल। फतेहपुर

गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री (कांग्रेस) स्व. राजीब गांधी की पुण्यतिथि पर फतेहपुर कांग्रेस ने सोशल मीडिया के माध्यम से नमन किया। कांग्रेस सेवादल प्रदेश सचिव बासु सोनी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव चेतन चंबियाल, ब्लॉक कांग्रेस यूथ अध्यक्ष जगजीत पठानिया, ब्लॉक समिति अध्यक्ष फतेहपुर सुरेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष बाशला देबी, प्रधान लुठियाल जगरूप सिंह, पूर्व धान हाड़ा संदेश कुमारी, पूर्व प्रधान पोलियां कुलविंदर सिंह, पूर्व प्रधान सुनहारा जगरूप सिंह, उपप्रधान हाड़ा जरनैल सिंह, उपप्रधान फतेहपुर सतनाम सिंह, ब्लॉक समिति सदस्य नरेंद्र मनकोटिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन जीत शर्मा, उपप्रधान सुनहारा नसीब सिंह सहित विधानसभा फतेहपुर के अन्य कांग्रेसजनों ने पूर्व प्रधानमंत्री को पुण्यतिथि पर नमन करते हुए। देश के विकास के लिए दिए गए उनके योगदान को भी याद किया। सोशल मीडिया के माध्यम से उन्होंने जन -जन तक उनके द्बारा चलाई गई भिन्न-भिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने का भी प्रयास किया।