इंदौरा का युवक कोरोना पॉजिटिव

मुखत्यार नाज़र। इंदौरा

वीरवार को इंदौरा का एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। युवक इंदौरा के समीपवर्ती गांव का रहने वाला है। जैसे ही यह सूचना सोशल मीडिया पर फैली इंदौरा क्षेत्र के लोग सकते में आ गए। जानकारी के अनुसार कोरोना पॉजिटिव पाया गया। युवक हाल ही में मुंबई से लौटा था और संस्थागत क्वारेंटीन केंद्र में रखा गया था। प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त 24 वर्षीय युवक जिला कांगड़ा के उपमंडल इंदौरा की पंचायत राजा खासा के गांव चंगराड़ा का रहने वाला है।

वह मुंबई से विशेष ट्रेन द्वारा हिमाचल लौटा था और प्रशासन द्वारा उसे एहतियातन परौर स्थित संस्थागत क्वारेंटीन केंद्र में रखा गया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। एसडीएम इंदौरा गौरव महाजन ने बताया कि क्षेत्र के लोगों को भयभीत एवं चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि उसे आते ही संस्थागत क्वारेंटीन केंद्र में रखा गया था और वहां क्वारेंटीन अवधि पूरी करने के उपरांत ही उसे क्षेत्र में अपने घर आने की अनुमति दी जानी थी, लेकिन अब उसके पॉजिटिव पाए जाने पर उसे कोरोना वार्ड में भर्ती करवा दिया गया है। वह इंदौरा नहीं पहुंचा था। प्रशासन ने उसके शीघ्र स्वस्थ होने की उम्मीद जताई है।

एमसीएम डीएवी कॉलेज कागड़ा में ऑनलाइन एडमिशन फॉर्म भरने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSdCIqPYEk7A2g5qJB5u8aq9lxEnlG1dJRcm61FVf9MZ23Wwzw/viewform?vc=0&c=0&w=1

बता दें कि मुंबई से लौटे 5 और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिला कांगड़ा में लगातार दूसरे दिन कोरोना वायरस पॉजिटिव का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। राधा स्वामी सत्संग परिसर परौर स्थित संस्थागत संगरोध केंद्र अब तक 17 कोविड-19 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं। 18 मई को स्पेशल ट्रेन के माध्यम से मुंबई से 248 लोग कांगड़ा जनपद में पहुंचे थे। जिन्हें राधा स्वामी सत्संग परिसर इंस्टीट्यूशनल क्वॉरेंटाइन सेंटर में ठहराया गया था। इनमें से 28 लोग सिंप्टोमेटिक पाए गए थे, जिसके पश्चात सभी 248 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए थे।

बुधवार को 11 लोगों की रिपोर्ट कोविड-19 पॉजिटिव आई थी। गुरुवार को भी यह क्रम जारी रहा तथा 6 और लोग कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से एक महिला और 5 पुरुष हैं। उपायुक्त कांगड़ा राकेश प्रजापति ने बताया की इनमें एक 54 वर्षीय महिला ज्वालामुखी क्षेत्र की है। वहीं, नूरपुर उपमंडल के सुलयाली क्षेत्र का एक 54 वर्षीय व्यक्ति, उपमंडल इंदौरा का 24 वर्षीय युवक, नगरोटा बगवां का 21 वर्षीय युवक, उपमंडल जयसिंहपुर का 57 वर्षीय व्यक्ति और भवारना क्षेत्र का 36 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि इन सभी को बैजनाथ शिफ्ट किया जा रहा है।