शहर में सावित्रीबाई फुले बुक बैंक का हुआ आरंभ

उमेश भारद्वाज। सुंदरनगर

स्टूडेंट्स फ़ॉर सेवा सुंदरनगर के द्वारा सुंदरनगर शहर में सावित्रीबाई फुले बुक बैंक का आरंभ किया गया। इस बैंक का शुभारंभ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व में रहे प्रांत संगठन मंत्री कौल नेगी के द्वारा किया गया। स्टूडेंट फॉर सेवा के प्रांत प्रमुख डॉक्टर राकेश शर्मा ने बताया कि सुंदरनगर में सुनील उपाध्याय वस्त्र बैंक, डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम फ़्री क्लासेज़ के बाद सावित्रीबाई फुले बुक बैंक के माध्यम से सभी जरूरतमंद व आर्थिक रुप से कमजोर विद्यार्थियों की सहायता की जाएगी। इस बुक बैंक के माध्यम से प्लस वन से ग्रेजुएशन पोस्ट ग्रेजुएशन तक की पुस्तकें जरूरतमंदों को पूरे सत्र के लिए उपलब्ध करवाई जाएंगी।

साथ ही डॉ. राकेश शर्मा ने कहा कि समाज के बहुत से बुद्धिजीवी वर्ग के लोग ऐसे आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों की सहायता करना चाहते हैं, परंतु उन्हें उचित मंच नहीं मिल पाता है। इसीलिए स्टूडेंट्स फ़ॉर सेवा के द्वारा सुंदरनगर में सावित्रीबाई फुले बुक बैंक का आरंभ किया गया है। इससे समाजसेवी व बुद्धिजीवी वर्ग के लोग इस तरह से किताबें व अन्य सहायक पुस्तिकाएं जरूरतमंद विद्यार्थियों तक पहुंचाना चाहते हैं, वह सभी हमारे से संपर्क कर सकते हैं।

इस उद्घाटन कार्यक्रम में प्रांत संगठन मंत्री गौरव अत्री, जिला प्रमुख हेमराज ठाकुर एसएफएस जिला सह प्रमुख नैना केशव, जिला संयोजिका अर्चना कुमारी, एसएफएस जिला संयोजक अंकुश वर्मा, नगर उपाध्यक्ष डॉक्टर नेहा सेन, अम्बिका शर्मा, बुक बैंक के संयोजक रुपेंद्र ठाकुर, सह संयोजक अचल मल्होत्रा, इकाई सचिव सौरव सहित अखिल भारतीय परिषद के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।