स्व. राजीव गांधी की 76वी वर्षगांठ पर ब्लॉक कांग्रेस ने दी श्रद्धाजंलि

कार्तिक। बैजनाथ

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 76वी वर्षगांठ पर वीरवार को बैजनाथ में पार्टी कार्यालय में पूर्व विधायक किशोरी लाल की अध्यक्षता में ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारीयों तथा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धाजंलि अर्पित की तथा एकता और अखंडता की शपथ भी ग्रहण की। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 76वीं जयंती के अवसर पर समूचे देश ने उन्हें याद किया और देश भर में आज के दिन को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक किशोरी लाल ने कहा कि राजीव गांधी की जन्मदिवस को सद्भावना व बलिदान दिवस के रूप में मनाया जाता है।

जब वे प्रधानमंत्री थे, तो इस देश को नए तरिके से ढालने का प्रयास उन्होंने किया और नई शिक्षा को लेकर आए। उनके आईटी क्षेत्र में दिए गए योगदान को कभी नही भुलाया जा सकता है। किशोरी लाल ने कहा कि राजीव गांधी ने देश के अठारह साल के युवाओं को मताधिकार दिया, महिला को आरक्षण दिलाया। देश को उनके बताए गए मार्ग पर आगे बढ़ने की ज़रूरत है। इस अवसर पर रमेश चड्ढा, अजय अवस्थी, पृथी करोटी, अमित शर्मा, लाल चंद, शैलभ अवस्थी, मदन ठाकुर, सुरेश ठाकुर, मुकेश शर्मा, सचिन अवस्थी, सुमित सती, मुनीश शर्मा, रविन्द्र बिट्टु व कुलबंत शर्मा आदि उपस्थित रहे।