डाक विभाग के माध्यम से जवानाें काे भेजी स्वनिर्मित राखियां

सुरिंद्र जम्वाल। बिलासपुर

बिलासपुर से मातृ शक्ति दुर्गा वाहिनी ने भारत मां की रक्षा के प्रति सीमाओं पर सेवाएं प्रदान कर रहे सेना के जवानों के लिए डाक विभाग के माध्यम से भेजी स्वनिर्मित राखियां, मातृ शक्ति दुर्गा वाहिनी ने चीन में निर्मित उत्पादों के बहिष्कार का आमजनमानस से किया आह्वान। बिलासपुर से मातृ शक्ति दुर्गा वाहिनी के द्वारा रक्षा बंधन के त्यौहार के उपलक्ष्य पर देश सेवा के प्रति समर्पित सैनिकों को राखियां भेजने के दृश्य।

एमसीएम डीएवी कॉलेज कागड़ा में ऑनलाइन एडमिशन फॉर्म भरने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

आज बिलासपुर से मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी की प्रांत संयोजिका निर्मला अंगिरस की अगवाई में मातृ शक्ति दुर्गा वाहिनी ने भारत मां की रक्षा के प्रति सीमाओं पर सेवाएं प्रदान कर रहे सेना के जवानों के लिए डाक विभाग के माध्यम से स्वनिर्मित राखियां भेजी। इस दौरान मातृ शक्ति दुर्गा वाहिनी की जिला संयोजिका निर्मला अंगिरस ने चीन में निर्मित उत्पादों के बहिष्कार का आमजनमानस से आह्वान भी किया।

Comments are closed.