सीएम ने किए 145 करोड़ की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास

उज्जवल हिमाचल ब्यूराे। शिमला

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला से वीडियो काॅंफ्रेंस के माध्यम से सिरमौर जिला के नाहन विधानसभा क्षेत्र में लगभग 145 करोड़ रुपए की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने 52.79 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित गिरि पेयजल आपूर्ति योजना, 7 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित इंडाेर स्टेडिम, 10.74 करोड़ रुपए से त्रिलोकपुर-काला-अम्ब, नागल सुकेती-बिक्रमबाग-खजुराना सड़क का स्तरोन्यन, 5.65 करोड़ से निर्मित हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक भवन, 3 करोड़ से निर्मित पुलिस के बहुमंजिला भवन, 1.91 करोड़ से निर्मित पुलिस स्टेशन एसबी व एसीबी भवन और 2.40 करोड़ से निर्मित जिला न्यायवादी भवन जनता को
समर्पित किया।

जयराम ठाकुर ने 1.37 करोड़ की लागत से निर्मित बोधवारा खजुरीवाला सिंचाई योजना पाडदुनी, 1.13 करोड़ से निर्मित महाविद्यालय नाहन के जिम हाल व कैंटीन, 1.75 करोड़ रुपए से निर्मित जमटा-कटयाड सड़क, 1.18 करोड़ रुपए से निर्मित खजुराना-मलोंवाला सडक और 65 लाख रुपए की लागत से निर्मित बोहलियांे-जोगीबन संपर्क सड़क का लोकार्पण किया। उन्होंने नाहन के समीप दो-सड़का में जिला पर्यटन विकास कार्यालय का भी लोकार्पण किया।

एमसीएम डीएवी कॉलेज कागड़ा में ऑनलाइन एडमिशन फॉर्म भरने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

मुख्यमंत्री ने 20.90 करोड़ की लागत से निर्मित काला-अम्ब और मोगीनंद क्षेत्र में मल निकासी प्रणाली, 14.51 करोड़ की लागत से निर्मित त्रिलोकपुर, खैरी और जोहडों में मल निकासी प्रणाली, 6.30 करोड़ से कौशल स्तरोन्यन केंद्र और हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड कार्यालय, 3.80 करोड़ से 33 केवी उप-केंद्र नाहन दो-सड़का के विस्तार तथा 4.14 करोड़ डा. वाईएस परमार चिकित्सा महाविद्यालय व अस्पताल के आवासीय परिसर की आधारशिला रखी।

जयराम ठाकुर ने पथरैला का खाला में खजुराना बिक्रमबाग सड़क पर 2.50 करोड़ से निर्मित होने वाले पुल, जाबल का बाग-कंडेवाला सड़क पर गदपेला की सलानी खड्ड पर 95 लाख से निर्मित होने वाले पुल, 88 लाख कन्योन घाट-बालका बाड़थल सड़क, बलसार-खंदा सड़क पर बलसार खड्ड पर 65.61 लाख से निर्मित होने वाले पुल और 30 लाख की लागत से निर्मित होने वाली बनौग-सुराला सड़क के देवका पुड़ला संपर्क सड़क की आधारशिला रखी। मुख्यमंत्री ने कहा कि गिरी जल आपूर्ति योजना से नाहन क्षेत्र के लोगों को बेहतर जल आपूर्ति सुविधा प्रदान की जाएंगी।

उन्होंने कहा कि इसका श्रेय स्थानीय विधायक डाॅ. राजीव बिंदल के समर्पित व प्रतिबद्ध प्रयासों को जाता है। जय राम ठाकुर ने कहा कि हमें कोविड-19 महामारी के प्रति और सक्रिय रहने की आवश्यकता है और राज्य सरकार किसी भी प्रकार की संभावित स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि संक्रमण के नियंत्रण के लिए प्रदेश के लोगों के सक्रिय सहयोग की भी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता इस कोरोना की स्थिति पर भी राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता सामाजिक दूरी के नियमों का उल्लंघन करते हुए राजनीतिक रैली और धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोग कांग्रेस नेताओं के नापाक इरादों से अनभिज्ञ नहीं है और वर्ष 2022 में उन्हें इसका जवाब मिल जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत में कोरोना वायरस के कारण मृत्यु दर विश्व में सबसे कम है। विश्व के 15 सबसे विकसित देशों में हुई लगभग 6.70 लाख मौतों के मुकाबले भारत में लगभग 33 हजार लोगों की मृत्यु हुई है। उन्होंने कहा कि देश के पास आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में सशक्त नेतृत्व है, जो देश को विश्व का सबसे समृद्ध राष्ट्र बनाने के लिए सफलतापूर्वक मार्गदर्शन कर रहे है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा आज रखी गई सभी परियोजनाओं की आधारशिला के कार्य को निर्धारित समय अवधि में पूरा किया जाएगा।

Comments are closed.