टांडा अस्पताल में भोजन पैकट कर बांटगी सेवा भारती

उज्जवल हिमाचल ब्यूरो। काँगड़ा

 

सेवा भारती कांगड़ा इकाई ने टांडा अस्पताल में भोजन पैकट बांटने का अभियान चलाया। कोविड-19 महामारी के चलते रोगियों के साथ आए हुए । तीमारदारों के खाने से संबंधित बहुत ही मुश्किल हालात बने हुए हैं। इन हालातों को देखते हुए सेवा भारती कांगड़ा इकाई ने आज से जरूरमंद/गरीब लोगों को भोजन के पैकट बना कर उन के मुश्किल हालातों का कुछ हद तक निवारण करने का प्रयास आरम्भ कर दिया है।

इस कड़ी में आज पहले दिन 50_60 लोगों को सेवा भारती के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने इस सेवा कार्य को अन्य कार्यकर्ताओं के साथ आरम्भ कर दिया है। इस कार्य को प्रतिदिन स्वयं सेवकों द्वारा लगातार चलाने का निर्णय लिया है। इस की जानकारी सेवा भारती के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल द्वारा दी गई है। अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने यह भी कहा कि यदि किसी रोगी को दवाईयों इत्यादि की जरूरत पड़ती है तो वह भी पूरी करने की कोशिश होगी।