भारत जोड़ो यात्रा को लेकर शाहपुर विधायक ने ब्लॉक् कांग्रेस के पदाधिकारियों संग की बैठक

Shahpur MLA holds a meeting with the office bearers of Block Congress regarding Bharat Jodo Yatra

उज्जवल हिमाचल। शाहपुर

विधायक केवल सिंह पठानिया ने ब्लॉक् कांग्रेस के सभी अग्रणी संगठनों के पदाधिकारियों के साथ भारत जोड़ो यात्रा को लेकर रैत कांग्रेस कार्यलय में आज बैठक की। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र शाहपुर से लगभग 1500 सौ कांग्रेस कार्यकर्ता भारत जोड़ों यात्रा में भाग लेगा। जिसमें आने बाले समय मे भारत वर्ष में नफरत को छोड़ कर भारत में भाईचारे को बढ़ाया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः पंचायती राज मंत्री एवम ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह का शाहपुर पहुंचने पर जोरदार स्वागत

आज देश में एक दूसरे के खिलाफ जहर घोल कर एक दूसरे को दुश्मन बना कर देश में आरजकता फैलाने का काम किया जा रहा है। लेकिन कांग्रेस पार्टी ऐसी ताकतों के मंसूबो को कभी पूरा नहीं होने देगी। उन्ही नफरत फैलाने वाली ताकतों के खिलाफ भारत जोड़ो यात्रा का आगाज कर राहुल गांधी ने मिसाल पेश की है जिससे भारत की जनता खुद ब खुद जुड़ती जा रही है।

संवाददाताः ब्यूरो शाहपुर

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।