शरण कॉलेज ने मनाया शहीदी दिवस, तमाम वीर हस्तियों को किया याद

Sharan College celebrated Martyrdom Day, remembered all the brave personalities

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

चारों सदनों के सौजन्य से शरण कॉलेज ऑफ एजुकेशन फॉर वूमेन घुरकड़ी (काँगड़ा) में शहीदी दिवस (Martyrdom Day)  के अवसर पर स्वतन्त्रता सैनानियों के चरित्र पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें चारों सदनो की छात्राओं ने अपना हुनर दिखाया।

कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज निदेशक शालिनी सैनी, एकेडमिक डायरेक्टर मल्लिका शर्मा सैनी, कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. सुमन शर्मा व स्कूल प्रिंसिपल डॉ. आरती शर्मा ने भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव की प्रतिमा के आगे दीप प्रज्वलित कर की। त्तपश्चात चारों सदनों की छात्राओं ने शहीदों (Martyr’s) के जीवन पर प्रकाश डालते हुए शहीदों का रोल प्ले किया।

यह भी पढ़ेंः राहुल गांधी को दो साल की सजा होने के मामले पर पढ़ें क्या बोले CM सुक्खू

उन्होंने भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के फाँसी के दृश्य को दर्शाया। छात्राओं की इस प्रस्तुति ने सबकी आंखें नम कर दीं। छात्राओं द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में पोर्ट्रेट, पोस्टर, लाइफ स्केच, स्लोगन आदि एक से एक बढ़कर कलाकृतियाँ आकर्षण का केंद्र रहीं। प्रदर्शनी के माध्यम से छात्राओं ने अठारह सौ सत्तावन से लेकर उन्नीस सौ सैंतालीस तक के इतिहास को दर्शाकर वीर सैनानियों को याद किया।

ग्यारह बजकर पाँच मिनट पर दो मिनट का मौन रखा गया। अंत में कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. सुमन शर्मा ने उन तमाम वीर हस्तियों को याद किया जिन्होंने देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर किए हैं। साथ ही उन्होंने भगतसिंह, राजगुरु, सुखदेव के बलिदान को भी याद किया।

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।