शिमलाः विज्ञान सर्वत्र पूज्यते सप्ताह का आगाज, विज्ञान के गौरवशाली सफर पर डाला जाएगा प्रकाश

उज्जवल हिमाचल। शिमला

आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष के मौके पर विज्ञान के गौरवशाली सफर को दर्शाने के मकसद से देश भर में 22 से 28 फरवरी तक विज्ञान सर्वत्र पूज्यते सप्ताह मनाया जा रहा है। विज्ञान प्रसार विभाग ऑफ साइंस और टेक्नोलॉजी भारत सरकार और हिमकोस्ट के संयुक्त तत्वोवधान से शिमला में भी आज से विज्ञान सप्ताह मनाया जा रहा है जिसका शुभारंभ निजी शिक्षण संस्थान रेगुलेटरी कमीशन हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष रिटायर मेजर जनरल अतुल कौशिक ने संजौली कॉलेज से किया।

सप्ताह भर चलने वाले विज्ञान सर्वत्र पूज्यते कार्यक्रम में विज्ञान और तकनीकी पर आधारित वक्ताओं के थीम बेस लेक्चर, साइंस क्विज, साइंस मॉडल प्रदर्शनी और डॉक्यूमेंट्री स्क्रीनिंग आयोजित की जाएगी। सप्ताह भर में में विज्ञान पर केंद्रित 50 डॉक्यूमेंट्री दिखाई जाएगी। इस मौके पर मेजर जनरल अतुल कौशिक ने कहा कि विज्ञान ने मनुष्य का नेचर ही बदल दिया है। विज्ञान ने लोगों ने बताया है कि भ्रमाण्ड, आकाश और धरती क्या है। विज्ञान ने लोगों को प्रकृति की सच्चाई से अवगत करवाया है। विज्ञान ही आज के समय मे सब कुछ है।विज्ञान ने लोगों में क्रांति लाने में कामयाबी हासिल की है।