समाजसेवी शुभकरण ठाकुर और रघुवीर पठानिया के बीच कांटे की टक्कर

चैन गुलेरिया। जवाली
मैरा वार्ड 48 की जिला परिषद के चुनाव में फिलहाल समाजसेवी शुभकरण सिंह और रघुवीर सिंह पठानिया के बीच कड़ा मुकाबला होने की आशंका है। जवाली विधानसभा क्षेत्र की पंचायतों में शुभकरण की पकड़ मजबूत देखने को मिल रही है और फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र की पंचायतों में रघुवीर सिंह पठानिया की पकड़ मजबूत दिख रही है। दोनों ही उम्मीदवार आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनावी मैदान में उतरे है। यह दोनों उम्मीदवार कांग्रेस और भाजपा के उम्मीदवारों को मात देते हुए नजर आ रहे है।

बुद्धिजीवियों के मुताबिक दोनों ही उम्मीदवार मिलनसार व समाजसेवी ने नाम से जाने जाते है। शुभकरण सिंह ठाकुर ने कांता बीएड कॉलेज खोल कर सैंकड़ों गरीव लड़कियों को शिक्षा दिलाने का प्रावधान किया है। इससे पहले यहां की लड़कियों को जेएंडके में बीएड करने के लिए जाना पड़ता था जिससे गरीव बच्चे वंचित रह जाते थे। शुभकरण की सोच दूरदर्शी है। इस परिवार ने करोड़ों की जमीन धार्मिक संस्था राधा स्वामी व वृद्ध आश्रम के लिए दान दी है। गरीब लड़कियों की शादी पर भी अपना सहयोग देते रहते हैं। जिसका परिणाम आज जनता के बीच देखने को मिल रहा है। दरिया दिल मालिक शुभकरण सिंह दिनोदिन इस सीट पर कब्जा करते हुए दिख रहे है जबकि रघुवीर सिंह पठानिया ने क्रैशर खोल रखा है। जिस काम को बड़े-बड़े नेता नहीं कर सकते उस काम को करने का मादा रखते हैं ठाकुर शुभकरण सिंह। शुभकरण सिंह को टोपी का चुनाव चिन्ह मिलने पर पूछा तो उन्होंने बताया कि टोपी निशान मेरा नही बल्कि मैरा वार्ड की जनता का चुनाव निशान है और टोपी समस्त जनता के सिर का ताज है। मुझे आशा ही नही बल्कि पूर्ण विश्वास है कि जनता जरूर मुझे सेवा करने का अवसर देगी और मैं भी जनता के ताज पर खरा उतरुंगा। यह मेरा दृढ़ संकल्प होगा। जनता की सेवा के लिए हर वक्त तत्पर रहूंगा। शुभकरण सिंह ने दोनों हाथों को जोड़कर लोगों से भारी बढ़त देने की अपील भी की है।