प्रदेश में व्याप्त समस्याओं को लेकर चलाया हस्ताक्षर अभियान : अनिल ठाकुर

एसके शर्मा। हमीरपुर

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हमीरपुर इकाई द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में जिला संयोजक ने जानकारी देते हुए कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मैं अपने प्रदेश स्तरीय आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए हमीरपुर के गांधी चौक पर हस्ताक्षर अभियान चलाया। हस्ताक्षर अभियान के बारे में जानकारी देते हुए जिला संयोजक अनिल ठाकुर ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मैं प्रदेश स्तरीय मांगे जैसे केंद्रीय विश्वविद्यालय स्थाई परिसर का निर्माण कार्य शुरू किया जाए। पिछले 11 वर्षों से अपने रहा है।

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्व विद्यालय हमीरपुर पिछले 10 वर्षों से चल रहा है। वहीं, पिछले 2 वर्षों से पाठ्यक्रम हेतु 8 विभाग चल रहे हैं। इसमें अभी तक एक भी स्थाई नियुक्ति नहीं हो सकी यह दर्शाता है। यह प्रदेश सरकार शिक्षा के लिए कितनी गंभीर है, जहाज नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति आई है, जो नए पाठ्यक्रम सहित शोध के ऊपर बाल देती है। वहीं, प्रदेश सरकार पिछले 2 वर्षों के भीतर तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के अंदर चल रहे आठ विभागों में एक भी स्थाई पर अध्यापक की नियुक्ति नहीं कर सकी, जो सरकार की मंशा को दर्शाता है कि वह शिक्षा को लेकर कितनी देर और गंभीर है। जानकारी देते हुए जिला संयोजक ठाकुर ने कहा कि पिछली सरकार के दौरान हुए छात्रवृत्ति घोटाले के कारण एससी एसटी छात्रों की छात्रवृत्ति पिछले 3 वर्षों से लंबित पड़ी हुई है।

ऐसे में विद्यार्थी परिषद सरकार से मांग करती है। एससी एसटी छात्रों की छात्रवृत्ति को बाहर किया जाए। वहीं, छात्र संघ चुनाव 7 वर्षों से छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन सरकारों के द्वारा किया जा रहा है। जिससे विद्यार्थी परिषद करेगी और उनके लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए अंतिम लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है। वहीं, निजी विश्वविद्यालय के अंदर हो रहे छात्रों के शोषण को बंद किया जाए व औद्योनिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नॉनी के भ्रष्ट कुलपति को तुरंत पद से बर्खास्त किया जाए। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही विद्यार्थी परिषद एक निर्णायक लड़ाई इन सब मांगो के लिए लड़ेगी। अगर प्रदेश सरकार इन सब मांगों को पूरा नहीं करती है, तो सामना करने के लिए तैयार रहे।