भाजपा घटिया स्तर और झूठ फरेब की करती है राजनीतिः अशोक हिमाचली

बीजेपी ने धनबल का सहारा लेकर कांग्रेस सरकार को गिरने का रचा षड्यंत्र

उज्ज्वल हिमाचल। कांगड़ा 

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तेज तर्रार प्रवक्ता एवं मीडिया कोऑर्डिनेटर पंडित अशोक हिमाचली ने भारतीय जनता पार्टी को आडे हाथों लेते हुए कहा है कि भाजपा की करनी और कथनी में दिन-रात का अंतर है। हिमाचल की जनता बीजेपी को समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस चुनाव मैदान उतरेगी और जनता के घर द्वार पहुंचकर 10 गारंटियों में जो तीन गारंटियों प्रमुखता से पूरी की हैं वह हमारा चुनावी मुद्दा होगा। भाजपा घटिया स्तर की ओर झूठ फरेब और दोष रोपण की राजनीति करती आई है ।प्रदेश की जनता और मतदाता भाजपा की दोगुनी नीति को भली भांति जान चुकी है। हिमाचल प्रदेश देवों की देवभूमि है वीरों की भूमि के नाम से जाना जाता है। हिमाचल की जनता पढ़ी-लिखी और समझदार है वह जानते हैं की मत किसे देना है।

भारतीय जनता पार्टी ने धनबल का सहारा लेकर साजिश के तहत के तहत लोकतंत्र द्वारा चुनी हुई सरकार को गिरने का घिनौना प्रयास किया है और लोकतंत्र को तार तार किया है।  प्रदेश प्रवक्ता एवं मीडिया कोऑर्डिनेटर अशोक हिमाचली ने बताया है कि लोकसभा की चार सीटों और विधानसभा की 6 सीटों पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह और प्रदेश अध्यक्ष  प्रतिभा सिंह, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री एवं प्रदेश के वरिष्ठ मंत्रियों विधायकों की अध्यक्षता में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस शानदार जीत दर्ज करेगी। चार लोकसभा की सीटों में कांग्रेस चौका लगाएगी और 6 विधानसभा की सीटों में कांग्रेस छक्का लगाएगी और बीजेपी के छक्के उड़ जाएंगे।

भाजपा के धनबल और कांग्रेस के जनबल की है लड़ाई 

हिमाचली ने चुटकी लेते हुए बताया है कि भाजपा के धनबल और कांग्रेस के जनबल की लड़ाई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया है कि 1500 की पेंशन के लिए तहसील वेलफेयर ऑफिस में जाकर फॉर्म जमा कर सकती है। इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना कांग्रेस सरकार की पहली प्राथमिकता है। सुखआश्रय योजना देश का कानूनी पहला राज्य बना है। जिन बच्चों के माता-पिता नहीं है सरकार ही उनकी माता और पिता है और सारा पढ़ाई का खर्च, रहने सहने का, घूमने फिरने का, पॉकेट खर्च सरकार ही करेगी। OPS का जो वायदा कांग्रेस सरकार ने पूरा किया है। अब वायदा पूरा करने की बारी हमारे निष्ठावान उर्जावान कर्मचारियों की है जैसे ही आचार संहिता हटती है तो जो गारंटियों बची हैं वह धरातल पर उतर जाएगी।

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें

Please share your thoughts...