प्रदेश मंत्रिमंडल ने जन स्वास्थ्य केंद्रों को अपग्रेड करने की दी मंजूरी: काजल

कांगड़ा:- हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने जल शक्ति विभाग कांगड़ा के मंडल कार्यालय को मंजूरी प्रदान कर अधिसूचना जारी कर दी है। इंजीनियर सुमित विमल कटोच को कांगड़ा का एक्सन तैनात किया गया है। उनके पास जल शक्ति विभाग मंडल शाहपुर का कार्यभार भी रहेगा।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 13 सितंबर को कांगड़ा में आयोजित विशाल जनसभा दौरान विधायक पवन काजल के आग्रह पर कांगड़ा में जल शक्ति विभाग के मंडल कार्यालय खोलने की घोषणा की थी। जिसे राज्यपाल ने 4 अक्टूबर को मंजूरी देकर अधिशासी अभियंता विमल कटोच को यहां पर पहला एक्सन तैनात किया है।

यह खबर पढ़ेंः- IAF देश में विकसित हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर को करेगी अपने बेडे में शामिल

विधायक पवन काजल ने कहा 7 अक्टूबर को कांगड़ा की जनता की चिर लंबित मांग को कार्यालय का शुभारंभ सुबह ग्यारह बजे करके पूरा करेंगे। काजल ने कहा प्रदेश सरकार ने यहां पर अधिशासी अभियंता के साथ अन्य जरूरी स्टाफ की भी तैनाती कर दी है और डाक बंगला रोड पर स्थित जल शक्ति विभाग के उपमंडल कार्यालय की पहली मंजिल में यह मंडल कार्यालय कार्य करेगा।

काजल ने कहा प्रदेश मंत्रिमंडल ने जन स्वास्थ्य केंद्रों को अपग्रेड करने को मंजूरी दी है, उन्हें भी शीघ्र ही शुरू करवाया जाएगा। साथ ही 6 अक्टूबर को आयोजित होने वाली प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में कांगड़ा के सिविल अस्पताल को दो सौ बिस्तर अपग्रेड करने और रानीताल में उप तहसील कार्यालय खोलने को भी सरकार की तरफ से मंजूरी प्रदान कर दी जाएगी।
कांगड़ा ब्यूरो। 

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।