राज्यस्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में अर्शिया चौधरी बनी स्टेट चैंपियन

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा
हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के जोगीपुर पंचायत की रहने वाली 9 बर्ष की नन्ही बच्ची राज्य शतरंज एडहॉक एसोसिएशन द्वारा आयोजित ऑनलाइन राज्यस्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में अपने सभी मैच जीत कर प्रथम रही।
जुलाई में अब  वह नेशनल में हिमाचल प्रदेश का नेतृत्व करेगी, कोरोना के चलते अखिल भारतीय शतरंज संघ ने इस बार शतरंज को राज्यस्तरीय और नेशनल ऑनलाइन करवाने  का फैसला लिया है।
आपको बता दें कि इससे पहले भी अर्शिया(आयु 9 बर्ष) दो बार 2018 और 2019 में अंडर-7 गर्ल्स में स्टेट चैंपियंस रह चुकी है, साथ ही हिमाचल से एक अंडर 7 और एक सीनियर नेशनल भी खेल चुकी है।
यह अर्शिया का तीसरा नेशनल होगा, अर्शिया चौधरी जीएबी पब्लिक स्कूल कांगड़ा की पांचवी कक्षा की छात्रा है स्कूल के प्रधानाचार्य सुनील कांत चड्डा और कोच दिनेश का अर्शिया को अपनी गेम के लिए पूरा सहयोग मिलता है। साथ ही उन्होंने कहा अर्शिया के माता पिता को बधाई व शुभकामनाएं दी।