प्रदेश के कर्मचारियों ने दिल्ली पेंशन शखनाद रैली में की शिरकत

उज्ज्वल हिमाचल। शिमला

राज्य अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर की अध्यक्षता में नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ के बैनर तले हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों ने दिल्ली पेंशन शखनाद रैली में शिरकत की जिसमें हिमाचल प्रदेश से 10 हजार कर्मचारी समस्त जिलों से दिल्ली गए थे। जिला अध्यक्ष चंबा सुनील जरियल, जिला शिमला कुशाल शर्मा, जिला सोलन अशोक ठाकुर, जिला सिरमौर अध्यक्ष सुरेन्द्र पुंडीर, जिला बिलासपुर अध्यक्ष राजिंन्द्र वर्धन, जिला हमीरपुर अध्यक्ष राकेश जिला मंडी अध्यक्ष लेख राज, जिला शिमला महिला विंग अध्यक्ष सुनीता, मंडी अध्यक्ष मंजुला, राज्य उपाध्यक्ष सुनीता की अध्यक्षता में सभी जिलों से कर्मचारी दिल्ली पहुंचे थे।

यह भी पढ़ेंः बिलासपुर में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

प्रदीप ठाकुर व भरत शर्मा ने कहा हिमाचल प्रदेश मे पेंशन बहाल हो गयी है अब बारी है। छैक्स् के पास हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों का दचे में लगा 10 हजार करोड़ रकम वापस लाने की जिसके लिए हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों ने रैली मे भाग लिया। राष्ट्रीय सचिव भरत शर्मा ने बताया दिल्ली मे की गईं पेंशन शखनाद रैली कामयाब रही पुरे देश से 3 लाख से अधिक कर्मचारियों ने इसमें भाग लिया।

इतनी बड़ी संख्या मे कर्मचारियों की नई दिल्ली मे पुरानी पेंशन बहाली पर उपस्थिति से यह साफ हो गया है कि आने वाले विधान सभा तथा लोकसभा चुनाव मे कर्मचारी अपनी पुरानी पेंशन के लिए अवजम करेंगे और पुरानी पेंशन प्रदान करने वाली सरकार बनाएंगे।

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें