प्रदेश सरकार ने लोगों को झूठी गारंटियां देकर हासिल की सत्ताः परमार

कांगड़ा के लोगों को किया गुमराह

उज्ज्वल हिमाचल। कांगडा

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने झूठी ग्रांटियों के बलबूते पर हिमाचल में खासकर कांगड़ा के लोगों को गुमराह किया है और सत्ता हासिल की है। उसका खामियाजा उन्हें आने वाले समय में भुगतना पड़ेगा। यह बात आज गुरुवार को कांगड़ा के मटौर बीजेपी कार्यालय में भाजपा जिला कांगड़ा नवनियुक्त कार्यकारिणी की बैठक के बाद पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा कि संगठनात्मक जिला कांगड़ा धर्मशाला में आज कांगड़ा के मटौर में बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने की। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को भाजपा की नीतियों के बारे में अवगत करवाया गया।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का हिमाचल प्रदेश सहित पूरे देश में संगठनात्मक ढांचा पूरी तरह से तैयार हो गया है। उसी तरह से हमारे यहां पर इस संसदीय क्षेत्र का चाहे वह कांगड़ा, पालमपुर, नूरपूर, चंबा, यहां पर इस प्रकार की बैठकों का आयोजन हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता जनार्दन के बीच जा करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 9 वर्ष की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने का संकल्प ले रहे हैं और उसी को लेकर आज यहां पर कांगड़़ा संगठन की बहुत ही अहम बैठक का सफल आयोजन हुआ।

यह भी पढ़ेंः शिमला में पेड़ो के कटान पर रोक, मुख्यमंत्री ने जारी किए निर्देश

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह त्रासदी का समय है। लगभग डेढ़ महीने में भारी बारिश हुई है। उससे हिमाचल प्रदेश का जनजीवन अस्त-व्यस्त और ठप हुआ है। पिछले दिनों विधायक पवन काजल, त्रिलोक कपूर सहित कई भाजपा नेताओं ने भी प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया था। कांगड़ा और चंबा जिला की बात करें, तो बहुत से लोग प्रभावित हुए हैं और देश की केंद्र सरकार के बहुत आभार व्यक्त करना चाहता हूं। प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, नितिन गडकरी, अनुराग ठाकुर ,डॉ, राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का और केंद्र सरकार ने भी हिमचाल सरकार को आर्थिक सहायता देने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

केंद्र ने अभी तक हिमचाल सरकार को 862 करोड़ रूपए जारी कर चुकी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जब नितिन गडकरी कुल्लू-मंडी दौरे पर आए थे तो उन्होंने कहा था कि हिमाचल में जितने भी हाईवे क्षतिग्रस्त हुए हैं। उनके लिए केंद्र सरकार राशी मुहैया करवाएगी और साथ-साथ पुल और पुलियों को भी पैसा केंद्र सरकार ही देगी। इसके लिए भी हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हैं।

ब्यूरो रिपोर्ट कांगडा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें