मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष ने सुनी मनरेगा मजदूरों की समस्याएं

सुरिंद्र मिन्हास। फतेहपुर

भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष मदन राणा ने रविवार को विकास खंड फतेहपुर की पंचायत हटली व ठेहड़ का दौरा कर मनरेगा मजदूरों की समस्याएं सुनी। सबसे ज्यादा समस्या कुछ मजदूरों द्वारा समय पर मेहनताना न मिलने की बताई।साथ ही बताया कई-कई दिन काम न मिलने की वजह से भी वाे परेशान रहते हैं। बताया मनरेगा में दिहाड़ी लगाकर ही वाे अपना व परिवार का पालन-पोषण करते हैं।

इसके अलावा रोजगार का कोई भी साधन उनके पास नहीं है। बताया जो थोड़ी बहुत फसल वाे लोग बीजते हैं, तो उसे जंगली जानबर नुकसान पहुंचा जाते हैं। इसलिए वाे उक्त परिवार सिर्फ मनरेगा में लगाई गई दिहाड़ियों से मिलने बाले पैसों पर ही निर्भर करते हैं। वहीं, इस पर भामस प्रदेश उपाध्यक्ष ने मनरेगा मजदूरों को आशवस्त करवाया कि उनकी समस्याओं से जल्द ही बीडीओ फतेहपुर के समक्ष रखा जाएगा, ताकि उनका कोई हल निकल पाए ।