एससी वर्ग के उत्थान के लिए सरकार प्रयासरत: संजय चौधरी

उज्जवल हिमाचल । कांगड़ा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा अनुसूचित जाति के उत्थान के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। यह बात कांगड़ा के पूर्व विधायक संजय चौधरी ने अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल कांगड़ा की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। इस अवसर पर अनुसूचित जाति मोर्चा की आगामी कार्य प्रणाली की रूपरेखा भी बनाई गई। इस अवसर पर अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल के जिला अध्यक्ष अश्विनी गिल ने वर्ग में चल रही समस्याओं को पूर्व विधायक संजय चौधरी के सम्मुख रखा। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति पूरी तरह से भाजपा के समर्थन में है।

अनुसूचित जाति मोर्चा कांगड़ा मंडल ने बनाई रूपरेखा

बैठक में अनुसूचित जाति संबंधी कई लोगों ने अपनी समस्याएं भी सुनाई। लेकिन जब एक महिला मैं अपनी एक ऐसी गंभीर समस्या सुनाई जिसे सुन पूर्व विधायक भावुक हो गए और उन्होंने तुरंत उस महिला से वादा किया कि आपकी जो भी समस्या है उसे जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा। संजय चौधरी ने कहा कि मैं समाज की हर एक उस महिला शक्ति की मदद करना चाहता हूं जो जो विभिन्न विभिन्न समस्याओं से गुजर रही हैं। संजय चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार ने महिला विकास पर विशेष ध्यान केंद्रित किया है।

महिला की समस्या सुनकर भावुक हुए पूर्व विधायक

भारत की महिलाएं राष्ट्र की प्रगति में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और सरकार उनके योगदान और क्षमता को पहचानती है। सरकार ने महिला सशक्तिकरण को लेकर कई मजबूत कदम उठाए हैं। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ से लेकर बेहतर स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाओं और उनके दैनिक जीवन और उनकी दीर्घकालिक संभावनाओं को सुधारने के लिए कई पहल की है। केंद्र सरकार ने अपने कामकाज की बदौलत एक तरह से महिलाओं को एक साथ जोड़ दिया है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सत्यप्रकाश सोनी, जिला महामंत्री रमेश बराड़, प्रदेश सचिव वीरेंदर चौधरी, उपाध्यक्ष नीतूू दामीर, उत्तम चौधरी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।