शिमला में खुला प्रदेश का दूसरा साइंस लर्निंग सेंटर, बच्चे करेंगे क्रिएटिव पढ़ाई

मुख्यमंत्री ने किया केंद्र का उद्घाटन

उज्ज्वल हिमाचल। शिमला

शिमला के आनंदपुर में सेंटर फॉर साइंस लर्निंग एंड क्रिएटिविटी का उद्घाटन किया गया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस केंद्र का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश का दूसरा साइंस लर्निंग सेंटर है। इससे पहले पालमपुर में साइंस लर्निंग सेंटर के जरिए बच्चों को रोचक और रचनात्मक तरीके से साइंस की पढ़ाई करवाई जा रही है। शिमला में भी केंद्र की शुरुआत हो चुकी है। यहां एक प्लैनेटोरियम भी बनाया जा रहा है। जिसका कार्य साल 2024 में पूरा होगा।

केंद्र में हॉस्टल की मिलेगी सुविधा

इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि इस केंद्र की शुरुआत होने के साथ बच्चे रचनात्मक तरीके से साइंस की पढ़ाई कर सकेंगे। यहां 60 बच्चों के लिए हॉस्टल की भी सुविधा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के ज्यादातर स्कूलों में साइंस की पढ़ाई करवाई जा रही है। जहां ओर जरूरत होगी, वहां इसकी संख्या भी बढ़ाई जाएगी।

यह भी पढ़ेंः नूरपुर व फतेहपुर में विकास कार्य बंद होने से जनता परेशान

एशियन खेलों में सभी खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री ने दी बधाई

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एशियन खेलों में भारत के बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह पूरे देश के लिए ख़ुशी के पल है। महिला कबड्डी टीम ने भी एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता है। इसकी अगुआई हिमाचल प्रदेश की रहने वाली रितु नेगी कर रही हैं। जो हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने महिला कबड्डी टीम के साथ एशियाई खेलों में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें