भारत का भ्रमण कर हिमाचल लौटे छात्र, पढ़ें खबर कैसे किया भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत

उज्ज्वल हिमाचल। ऊना

शैक्षणिक क्षेत्र में उम्दा प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा शुरू की गई। सांसद भारत दर्शन योजना के तहत भारत के विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करवाया जा रहा है। इसके पहले चरण में जहां हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की टॉपर छात्राओं को भारत भ्रमण करवाया गया था।

वहीं अब छात्रों को भी भारत भ्रमण के तहत देश के ऐतिहासिक स्थलों पर जाने का मौका मिला और उसके अतिरिक्त नई दिल्ली में उन्हें देश की कई अन्य विभूतियों से भेंट करने का भी अवसर दिया गया। बुधवार सुबह वंदे भारत रेल के माध्यम से ये सभी छात्र भारत भ्रमण करके वापस हिमाचल लौटे।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने इन छात्रों का रेलवे स्टेशन पर हार पहनाकर व ढोल.नगाड़ों के साथ स्वागत किया। अनुराग ठाकुर की तारीफों के पुल बांधते हुए छात्रों ने कहा कि शैक्षणिक क्षेत्र में बच्चों को उत्साहित करने के लिए सांसद की यह योजना बेहद कारगर है। उन्होंने सांसद भारत दर्शन योजना शुरू करने के लिए अनुराग ठाकुर का आभार व्यक्त किया है।

ब्यूरो रिपोर्ट ऊना

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें