उज्जवल हिमाचल। शिमला
हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) का एक साल का कार्यकाल पूरा हो गया है। इस मौके पर प्रतिभा सिंह ने शिमला में कहा कि 1 साल पहले कांग्रेस हाईकमान ने उनको जो जिम्मेदारी सौंपी थी उसको निभाने के लिए वह काम कर रही है। पार्टी के सभी नेताओं को एकजुट करने में उनको कामयाबी मिली है, जिसकी बदौलत पार्टी ने प्रदेश में सरकार बनाई है।
नगर निगम शिमला के चुनाव में भी कांग्रेस पार्टी को जीत मिलेगी और आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस पार्टी को जिताने के लिए एकजुटता से कार्य किया जाएगा।
यह भी पढ़ेंः जल्द मिलेगी इन सरकारी स्कूलों को सोलर पैनल की सुविधा
प्रतिभा सिंह ने कहा है कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति बदहाल है बावजूद इसके कांग्रेस सरकार सभी गारंटीयों को 5 साल में पूरा करेगी। नगर निगम शिमला में जो वादे किए गए हैं उनको पार्टी लागू करेगी। पार्टी के सभी नेताओं को वार्ड में प्रचार के लिए ड्यूटी दे दी है और सभी नेता प्रचार में जुट गए हैं।