महिला के पेट का सफल ऑपरेशन, 5 किलोग्राम की रसौली निकाल दिया जीवनदान

उमेश भारद्वाज। मंडी

मंडी जिला के सिविल अस्पताल सुंदरनगर में महिला का सफल ऑपरेशन कर डॉक्टरों की टीम ने पेट से 5 किलोग्राम की रसौली निकालने में कामयाबी हासिल की है। सिविल अस्पताल सुंदरनगर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकिता जंवाल ने बताया कि सुंदरनगर उपमंडल के जड़ोल निवासी गंभरी देवी पिछले 2 वर्ष से पेट दर्द से परेशान थी। जांच करने पर पाया गया कि गंभरी देवी के पेट में रसौली है। लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण महिला का ऑपरेशन करना खतरे से खाली नहीं था। लेकिन अब शुक्रवार को महिला का ऑपरेशन कर अंडादानी से 5 किलो की रसौली निकाली गई जिसका साइज (25×18) है। अब गंभरी देवी खतरे से बाहर है और उनको नया जीवनदान मिला है।


उन्होंने कहा कि महिला को जीवन देने के लिए सर्जन डॉ. सूरज भारद्वाज, डॉ. प्रति नेगी, डॉ. प्रियंका, स्टाफ नर्स लता, आंचल, सविता व सहायक पन्ना मौजूद रहे। इस मौके पर गंभरी देवी के परिवार के सभी सदस्यों ने डाक्टरों सहित उनकी टीम का विशेष तौर पर धन्यवाद किया।