लोकसभा चुनावों के लिए सुक्खू सरकार का नया पैंतरा, कर रही युवाओं पर फोकस

उज्ज्वल हिमाचल। शिमला

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी सक्रिय हो गई है। आज शिमला स्थित कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में यूथ कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक हुई। जिसमें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू विशेष रूप से शामिल हुए और लोकसभा चुनावों में युवाओं को अहम भूमिका अदा करने का संदेश दिया। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वे भी एनएसयूआई, युवा कांग्रेस से निकल कर आज मुख्यमंत्री के पद पर पहुंचें हैं।

लोकसभा चुनावों में युवाओं की अहम भागीदारी रहने वाली है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए तैयार है। एक साल में उनकी सरकार ने जो काम किए हैं, उन्हें जनता के बीच में ले जाने का कार्य युवा कांग्रेस को करना है।

भाजपा को चुनावों में नाकों चने चबाए जाएंगे। हिमाचल प्रदेश सरकार जनहित में कार्य कर रही जिसका फायदा लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को मिलेगा।वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यसभा सीट को लेकर आलाकमान जो फैसला लेगा वह सर्वमान्य होगा।

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें