मुख्यमंत्री बनने के बाद सुक्खू का कांगड़ा जिले में पहला दौरा, 21 को आएंगे धर्मशाला

Sukhu's first visit to Kangra district after becoming Chief Minister, will come to Dharamshala on 21st
मुख्यमंत्री बनने के बाद सुक्खू का कांगड़ा जिले में पहला दौरा, 21 को आएंगे धर्मशाला

उज्जवल हिमाचल। धर्मशाला
मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू अपने पहले दौरे पर 21 दिसंबर को धर्मशाला आएंगे। शपथ ग्रहण के बाद पहली दफा कांगड़ा जिला आ रहे मुख्यमंत्री के भव्य स्वागत को लेकर जिलावासियों समेत कांग्रेस पार्टी के समस्त कार्यकर्ता बेहद उत्साहित हैं। धर्मशाला में मुख्यमंत्री के भव्य स्वागत के साथ ही जोरावर स्टेडियम में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जाएगा।

बता दें, विधानसभा भवन तपोवन, धर्मशाला में 22 दिसंबर से विधानसभा का सत्र लगने जा रहा है, इसे लेकर राज्यपाल ने अधिसूचना जारी कर दी है।

यह भी पढ़ेंः तरोर स्कूल में जांचा बच्चों का स्वास्थ्यः अध्यक्ष एसएमसी

शाहपुर के कांग्रेस विधायक व प्रदेश महासचिव एवं अभिनंदन समारोह के समन्वयक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बतौर सीएम कांगड़ा जिले का पहला दौरा ऐतिहासिक होगा और उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।

उनके यहां आने का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम जन भी अपने मुख्यमंत्री के स्वागत को लेकर बहुत उत्साहित हैं।

संवाददाताः ब्यूरो कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।