चंबा के सुनील ने किया अनोखा कारनामा, बिना पैसों से किया दस राज्यों का भ्रमण

चंबा के सुनील ने किया अनोखा कारनामा, बिना पैसों से किया दस राज्यों का भ्रमण

उज्जवल हिमाचल। चंबा
जिला चंबा के साथ लगते साहो क्षेत्र के रहने वाले सुनील शर्मा ने बिना पैसों के अपने देश के दस राज्यों का भ्रमण करने का अनोखा कारनामा कर दिखाया है। ट्रैवलिंग विदाउट मनी के जरिए देश के दस राज्यों का भ्रमण करके वह शकुशल चंबा वापिस अपने घर लौट आए है।

चंबा पहुंचने पर सुनील शर्मा का जोरदार किया गया। आज मुख्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान सुनील शर्मा ने ट्रैवलिंग विदाउट मनी के अपने अनुभवों को सांझा किया। उन्होंने कहा कि वैसे तो इतना लंबा सफर वह भी ट्रैवलिंग विदाउट मनी के करना बेहद मुश्किल था। पर मैंने अपने धैर्य और हिम्मत को बंधाए रखा।

यह भी पढ़ेंः मेहबूब शेख बने शिमला नगर निगम के आर्किटेक्ट प्लानर


तभी इतना बड़ा असंभव कार्य संभव हो पाया है। सुनील शर्मा का कहना था कि उन्होंने अपने इस भ्रमण को दिवाली से पहले आरंभ किया था जोकि हिमाचल से आरंभ होकर कन्याकुमारी में जाकर समाप्त हुई। उन्होंने बताया कि इस अवधि में कुल दस हजार की राशि खर्च हुई है।

उन्होंने इस दौरान ट्रैवलिंग विदाउट मनी के दौरान अपने बहुत सारे खट्टे मीठे अनुभवों को पाया है। जिन सब की जानकारी उन्होंने अपनी इस प्रैस वार्ता में सांझा की है।

संवाददाताः शैलेश शर्मा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।