सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैट का घट गया दाम, फिर भी नहीं मिल रहे किरायेदार

उज्जवल हिमाचल। डेस्क

सुशांत सिंह राजपूत बीते साल अपने बांद्रा फ्लैट में मृत पाए गए थे। यह फ्लैट उन्होंने रेंट पर लिया था। उनके निधन के बाद परिवार के लोग उनका सामान ले गए तबसे फ्लैट खाली है। एक साल बाद अब इस फ्लैट का दाम घट गया है। हालांकि ब्रोकर्स की मानें तो लोग इसे लेने के लिए तैयार नहीं हैं। वहीं लैंडलॉर्ड भी किसी सिलेब को फ्लैट नहीं देना चाहते। सुशांत सिंह राजपूत बांद्रा की मॉन्ट ब्लॉन्क बिल्डिंग के खूबसूरत ड्यूप्लैक्स फ्लैट में रहते थे। 3600 स्क्वेयर फीट के इस फ्लैट में नीचे एक बड़ा हॉल और ऊपर तीन बेडरूम हैं। ये फ्लैट छठवें फ्लोर पर है और तीन कार पार्किंग भी हैं। सुशांत ने दिसंबर 2019 में यह फ्लैट लिया था। वह इसके 4.51 लाख रुपये महीने दे रहे थे और दिसंबर 2022 में इसका किराया बढक़र 4.74 लाख होना था। हालांकि अब इसका दाम घटकर 4 लाख रुपये महीने हो गया है। उस इलाके के प्रॉपर्टी ब्रोकर के मुताबिक, फ्लैट कम से कम छह महीने से किराये पर उपलब्ध है। इंडिया टुडे के मुताबिक, एक सिलेब्रिटी ब्रोकर ने बताया, फ्लैट कई महीने से अवेलेबल है। कोरोना की सेकंड वेव के बाद रेंट कम हुआ है साथ ही सुशांत यहां रहते थे इस बात से भी रुकावट आ रही है। कुछ बॉलीवुड के लोग जो फ्लैट देख रहे थे उन्हें फ्लैट दिखाया लेकिन वे तैयार नहीं हुए। लैंडलॉर्ड भी अब किसी स्टार को फ्लैट देने में झिझक रहे हैं।