जहरीला पदार्थ निगलने से व्यक्ति की माैत

उमेश भारद्वाज। सुंदरनगर

सुंदरनगर नगर परिषद के तहत हरिपुर निवासी एक व्यक्ति की जहरीला पदार्थ का सेवन करने से मौत हो गई है। तबीयत बिगड़ने पर शुक्रवार देर रात परिजन उसे उपचार के लिए यहां के नागरिक अस्पताल लाएं, जहां पर प्राथमिकी उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए शिमला स्थित आईजीएमसी के लिए रेफर कर दिया गया। जहां जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब 11 बजे नागरिक अस्पताल से थाना सुंदरनगर को सूचना दी गई कि जहरीला पदार्थ का सेवन करने पर एक व्यक्ति को उपचार के लिए लाया गया है, जिसके बाद पुलिस ने अस्पताल पहुंची। जहां मृतक क पत्नी ने बताया रात करीब साढ़े नौ बजे उसे पति विनोद ठाकुर (60) पुत्र प्रेम सिंह ने उसे फोन पर बताया कि उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल लाए थे। डीएसपी गुरबचन सिंह ने बताया पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा जांच शुरू कर दी है।