स्वामी विवेकानंद की 158वीं जयंती पर संगोष्ठी का किया आयोजन

लक्की शर्मा । लड़भडोल
आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लड़भडोल इकाई के द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के उपलक्ष पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रा प्रमुख प्रियंका ने बताया कि स्वामी विवेकानंद जी के वचनों को अपना आदर्श मानकर भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने विवेकानंद जी के जीवन परिचय तथा भारतीय संस्कृति को विश्व पटल में प्रदर्शित करने एवं उनके योगदान के बारे में बताया।
इसमें विशेष रूप से इकाई अध्यक्ष शालिनी, इकाई सचिव ममता, पूर्व इकाई अध्यक्ष अक्षय, आकांक्षा, प्रियंका,मोनिका, साहिल,पल्लवी, प्रेरणा, कविता, शामिल रही। अंत में इकाई अध्यक्ष शालिनी व इकाई सचिव ममता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विवेकानंद जी की जीवन शैली व विद्यार्थी परिषद में उनके जीवन प्रेरणाओं को याद किया। शालिनी ने बताया कि विद्यार्थी परिषद उनकी जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में बनाती है जिस तरह से विवेकानंद जी ने शिकागो के धर्म सम्मेलन में मनुष्य एकता का संदेश दिया था विद्यार्थी परिषद उसी संदेश को अपना पथ, आधार बनाकर चलती है।