इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए करें ये उपाय

उज्जवल हिमाचल। डेस्क
कोरोना महामारी के के चलते लोगों में अपनी अच्छी सेहत को लेकर भी जागरूकता बढ़ी है। इससे पहले लोग अपने स्वास्थ्य पर इतना ध्यान नहीं देते थे। अब लगभग सभी लोग अपनी सेहत पर विशेष तौर पर ध्यान दे रहे हैं। अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखने के लिए लोग हर प्रकार के तरीके अपना रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार जिन लोगों का इम्यून सिस्टम मजबूत होता है उन्हें कोरोना संक्रमण का खतरा कम रहता है। इसके विपरीत कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को कोरोना वायरस का खतरा सबसे अधिक रहता है। अगर आप भी अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखना चाहते हैं, तो आप इन 5 उपायों को अपना सकते हैं। अगर आप वर्कआउट नहीं कर सकते हैं, तो आप योग का सहारा ले सकते हैं। इसके लिए आप बालासन, सेतुबंधासन, धनुरासन और शलभासन कर सकते हैं। इन योग आसनों से आपके मसल्स को आराम मिलेगा, जबकि पूरे शरीर में रक्त का संचार होगा। आयुष मंत्रालय ने इम्यून सिस्टम मजबूत करने के लिए ऑयल पुलिंग की सलाह दी है। यह एक आयुर्वेदिक पद्धति है। इसे करने से मुंह वैक्टीरिया-मुक्त रहता है। इसे सुबह खाली पेट किया जाता है। इसके लिए शुद्ध नारियल तेल को 4-6 मिनट तक मुंह में रखकर कुल्ला करना होता है। आप इम्यून सिस्टम मजबूत करने के लिए ऑयल पुलिंग कर सकते हैं। हम सभी जानते हैं कि स्वस्थ रहने के लिए शरीर को हायड्रेट रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए रोजाना सुबह में उठने के बाद दो गिलास पानी जरूर पिएं। इसे आप नींबू, शहद, हल्दी डालकर भी सेवन कर सकते हैं। यह खाली पानी पीने की तुलना में अधिक फायदेमंद साबित होता है। रोजाना आधे घंटे की एक्सरसाइज से आप कई बीमारियों से कोसों दूर रह सकते हैं। जबकि इससे इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है। इसके लिए आप सामान्य एक्सरसाइज वाकिंग, जॉगिंग, साइकिलिंग से शुरुआत कर सकते हैं। आप चाहे तो स्किपिंग भी कर सकते हैं। विशेषज्ञों की मानें तो सुबह का नाश्ता दिन का सबसे महत्वपूर्ण भोजन होता है। अत: सुबह के नाश्ते को कभी स्किप न करें बल्कि रोजाना नाश्ते में प्रोटीन और विटामिन, काब्र्स और फाइबर युक्त चीजों का सेवन करें। साथ ही ताजे फल, साबुत अनाज और सब्जियों को अपने नाश्ते में जरूर जोड़ें। स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।