निजी बस ऑपरेटरों कस बाद टैक्सी यूनियन ने भी की हड़ताल

उज्जवल हिमाचल ब्यूरो। जोगिन्दरनगर

 

जोगिन्दरनगर में आज टैक्सी यूनियन भी हड़ताल कर रही है। हड़ताल को सफल बनाने के लिए टैक्सी संचालक सड़क पर उतर आए हैं ओर ऐसे वाहन जो सवारियां ढो रहे थे, उनके खिलाफ प्रमुख चौक पर नाके लगा रखे हैं। साथ ही मालवाहक वाहनों की तलाशी अभियान जारी है। मंडी पठानकोट हाईवे पर पठानकोट चौक पर टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों ने कई वाहन रोके, सवारियां ढोने पर इनके खिलाफ आक्रोश जताया व ऐसा करने से मना कर दिया। यहां पर विवाद होता देख पुलिस ने मोर्चा सभांलते हुए चालान भी काटे हैं।

जोगिन्दरनगर टैक्सी यूनियन के चेयरमैन सुनील कुमार ने कहा कि अपनी लंबित मांगों को पूरा करवाने के लिए मंडी जिला सहित प्रदेश में हड़ताल का ऐलान किया गया है। मालवाहक वाहनों में सवारियां उठा रहे वाहनों को रोका गया है।