प्रदेश में नगरोटा सूरियां के लड़कों की खो-खो टीम का तहलका

Tehelka of Kho-Kho team of boys of Nagrota Suriyan in the state
क्रिकेट मुकाबले में डीएवी कांगू ने डीएवी नादौन को 5 विकेट से हराया

नगरोटा सूरियांः डीएवी नेशनल स्पोर्ट 2022-23 क्लस्टर लेवल जॉन- डी हिमाचल प्रदेश में नगरोटा सूरियां के लड़कों की खो-खो टीम ने तहलका मचा दिया है। डीएवी नगरोटा सूरियां में करवाई जा रही दो दिवसीय नेशनल स्पोर्ट्स में पहले दिन लड़कों के खो-खो मुकाबले में डीएवी नगरोटा सूरियां ने डीएवी देहरा को 18-1 से हराया।

वहीं, क्रिकेट मुकाबले में डीएवी कांगू ने डीएवी नादौन को 5 विकेट से हराया। लड़कियों की खो-खो टीम में डीएवी कांगू ने डीएवी नरवाना को शिकस्त दी। पहले दिन के मुख्य अतिथि मुनीश धीमान शाखा प्रबंधक एसबीआई नगरोटा सूरियां ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

यह भी पढ़ेंः प्रियंका गांधी इस दिन करेंगी चुनावों का शंखनाद!

डीएवी नगरोटा सूरियां स्कूल की प्रधानाचार्या एकता अत्री ने आए हुए सभी गणमान्य अतिथियों का तहे दिल से आभार व्यक्त किया व बच्चों को आशीर्वाद दिया व खेल भावनाओं में रहकर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

विशेष मेहमानों में प्रिंसिपल डीएवी देहरा राकेश शर्मा, प्रिंसिपल डीएवी नरवाना लता, प्रिंसिपल डीएवी तयारा शेखर मोदगिल, प्रिंसिपल गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल नगरोटा सूरियां सुशील धीमान, और मीडिया से प्रेम स्वरूप शर्मा, शिव गुलेरिया, नीरज शर्मा, राजेश नंद पुरिया, सुकनाडा पंचायत के प्रधान करण पठानिया, उप-प्रधान सुखपाल गोगी उपस्थित रहे।

ब्यूरो कांगड़ा।

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।