आश्रम के बच्चों में बांटे खुशियों के रंग

उपायुक्त देवाश्वेता वानिक ने सुजानपुर आश्रम में मनाई होली

उज्जवल हिमाचल। हमीरपुर
उपायुक्त देवाश्वेता वानिक ने आज सुजानपुर स्थित बाल आश्रम में रहने वाले बच्चों के साथ होली उत्सव सादगी पूर्ण ढंग से मनाया। उन्होंने बच्चों को होली उत्सव की शुभकामनाएं दी तथा उनसे परिचय प्राप्त किया और जीवन में उनके लक्ष्य के बारे में जानकारी हासिल की। इस अवसर पर उनके परिजन भी उपस्थित थे। उपायुक्त के साथ उनके पति शिवम जोशी ने आश्रम के बच्चों को नि:शुल्क कॉपियां, स्टेशनरी का सामान तथा खेल सामग्री भी भेंट की। जिला रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से इस अवसर पर सभी बच्चों को अल्पाहार भी प्रदान किया गया। स्थानीय उपमंडल अधिकारी (ना.) शिल्पी बेक्टा, खंड विकास अधिकारी स्वाति डोगरा, आश्रम के संचालक मंड व्यक्ति भी यहां उपस्थित थे।