मौसम : कांगड़ा समेत ३ जिलों में यलो अलर्ट, अंधड़ के साथ होगी ओलावृष्टि

उज्जवल हिमाचल । डेस्क

हिमाचल में मौसम फिर से करवट बदल सकता है। ३ दिन मौसम साफ रहने के बाद राज्य के अधिकांश भागों में रविवार और सोमवार को मौसम खराब रहने का अनुमान है।

सभी जगह पर बारिश होने की संभावना है। ३ जिलों चंबा, कांगड़ा व मंडी के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में अंधड़ के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है।

ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह का कहना है कि अगले दो दिन तक प्रदेश में मौसम खराब रहने से तापमान में गिरावट हो सकती है।

वहीं, रोहतांग व कुछ 5 अन्य स्थानों पर बर्फबारी हो सकती है। चंबा, कांगड़ा व मंडी में बारिश की संभावना है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे।